उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में लंबित अबुआ व प्रधानमंत्री आवासों पर समीक्षा बैठक, दिए गए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को अपराह्न करीब 4 बजे लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवासों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।