जमुई: मतस्य कार्यालय में छापेमारी कर निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते 2 पदाधिकारियों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 18, 2025 जिला मुख्यालय स्थित मत्स्य कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे छापेमारी कर रिश्वत लेते हुए मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार और जिला प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मछली पालन योजना के अंतर्गत लाभूक से 50 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हलचल मची हुई है।