रफीगंज: कासमा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों से पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान चलाकर न्यायालय से वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अभियुक्तों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना एवं विशेष छापेमारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के चित्रसारी, अरथुआ एवं बक्सी बिगहा गांवों में कार्रवाई की गई।