देवरी: ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू में सरपंच का उपचुनाव, ममता रानी 150 वोटों से विजयी
Deori, Sagar | Dec 13, 2024 देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू में सरपंच पद के लिए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 12 बजे से तहसील कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें सरपंच पद पर ममता रानी पति स्व.भोजराज गौड़ 150 मतों के अंतर से विजयी घोषित की गई,उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजसिंह गौड़ को चुनाव हरा दिया है।