● भारत बनाम वेस्टइंडीज T-20 क्रिकेट मैच के दौरान पार्किंग पास एवं दर्शकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत एवं वेस्टइंडीज के मध्य आयोजित होने वाले T-20 क्रिकेट मैच के दौरान एमपीसीए द्वारा वाहनों की पार्किंग एवं प्रवेश व्यवस्था निर्धारित की गई है। मैच के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा दर्शकों एवं आमंत्रित अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए निम्नानुसार निर्देश जारी किए गए हैं।
● पार्किंग पासधारी वाहनों के लिए आवश्यक निर्देश
मैच के दौरान आमंत्रित अतिथियों को प्रदान किए गए पार्किंग पासधारी वाहनों के लिए पास को वाहन की विंडस्क्रीन पर स्पष्ट रूप से चस्पा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, पार्किंग पास पर संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना आवश्यक है।
जिन वाहनों पर निर्धारित पार्किंग पास चस्पा नहीं होगा अथवा पास पर वाहन का रजिस्ट्रेश
Indore, Indore | Oct 11, 2026