Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का पूरे बिहार के सभी जिलों में वीडियो लाइव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में रोहतास जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। रोहतास जिले में समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों, विकासात्मक पहलों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इस अवसर पर कहा गया कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, रोजगार, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका लाभ राज्य के नागरिकों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की 100 दिनों की रोहतास जिले में सरकार की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का वितरण किया गया। साथ ही डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर रोहतास जिले में अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत 137 लाभुकों के बीच भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (पर्चा) का वितरण किया गया। इससे भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा तथा वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में 8 लाभुकों को ट्राई साईकिल एवं 4 जरूरतमंद लोगों को कान में लगाने का मशीन का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक नोखा विधानसभा श्री नागेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार, उप विकास आयुक्त एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। #100DaysOfCMSamrat #SevaSankalpSamarpanKe100Din #PragyaBhumiBihar #BiharProgress #DevelopedBihar #NewBihar #GoodGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary

Patna, Bihar | Jul 25, 2026

MORE NEWS

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीते 100 दिनों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिन्होंने सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति दी है।

यह केवल 100 दिनों की उपलब्धियों का सफर नहीं, बल्कि विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की मजबूत शुरुआत है। इस अवसर पर रोहतास जिला आधारित एक डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति की गयी।

#100DaysOfCMSamrat
#SevaSankalpSamarpanKe100Din
#PragyaBhumiBihar
#BiharProgress
#DevelopedBihar

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीते 100 दिनों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिन्होंने सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति दी है। यह केवल 100 दिनों की उपलब्धियों का सफर नहीं, बल्कि विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने की मजबूत शुरुआत है। इस अवसर पर रोहतास जिला आधारित एक डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तुति की गयी। #100DaysOfCMSamrat #SevaSankalpSamarpanKe100Din #PragyaBhumiBihar #BiharProgress #DevelopedBihar

Patna, Bihar | Jul 25, 2026

BANKIPUR - विकास सिर्फ़ सुनने की चीज़ नहीं,
देखने और महसूस करने की चीज़ है।
..
..
#now_patna_ #bankipur #patna #bihar #viralvideos

BANKIPUR - विकास सिर्फ़ सुनने की चीज़ नहीं, देखने और महसूस करने की चीज़ है। .. .. #now_patna_ #bankipur #patna #bihar #viralvideos

Patna Rural, Patna | Jul 25, 2026

पूर्वी चंपारण के चकिया थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। एसपी के अचानक पहुंचते ही थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों में हलचल तेज हो गई।औचक निरीक्षण के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, केस डिस्पोजल और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की। इस दौरान डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार सहित सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।।।।।।।।।

 #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motiharisp

पूर्वी चंपारण के चकिया थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। एसपी के अचानक पहुंचते ही थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों में हलचल तेज हो गई।औचक निरीक्षण के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, केस डिस्पोजल और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की। इस दौरान डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार सहित सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।।।।।।।।। #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motiharisp

Patna Rural, Patna | Jul 25, 2026