गोरखपुर: 80 करोड़ के म्यूनिसिपल बॉन्ड की राह हुई आसान, 23 सितंबर से सेबी में होगा ऑनलाइन पंजीकरण
गोरखपुर। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड को लेकर प्रक्रिया अब आगे बढ़ने जा रही है। बॉन्ड के लिए सेबी में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली से चार सदस्यीय टीम 23 सितंबर को नगर निगम पहुंचेगी और तीन दिनों तक निगम में रहकर बॉन्ड से संबंधित जरूरी दस्तावेजों और प्रपत्रों को सेबी के पोर्टल पर ऑनलाइन करने की प्रक्रिया