गौतम बुद्ध नगर: सूरजपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, कर्मचारियों को दिलाई गई मतदान की शपथ
25 जनवरी शनिवार को सूरजपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाया गया है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारीयो को मतदान की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शपथ दिलाई गई हैं।