गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर 62 FIIT JEE इंस्टिट्यूट के बाहर परिजनों ने जमकर किया हंगामा, अभी तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
25 जनवरी शनिवार को नोएडा के सेक्टर 62 में FIIT JEE इंस्टिट्यूट के बाहर बच्चों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक इंस्टिट्यूट के किसी भी अधिकारी व मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमारे बच्चों के भविष्य का क्या होगा हमसे फीस ले ली गई है कैसे समाधान होगा।