शुक्रवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नर्मदापुरम के खर्रा घाट स्थित प्रसिद्ध मां हिंगलाज माता मंदिर पहुंचीं। मंदिर में उन्होंने मां हिंगलाज देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सांसद का स्वागत किया।