मेले में गुम हुई बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल परिवार को सौंपा
पलवल। हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मेले में गुम हुई एक मासूम बच्ची को उसके परिजनों से मिलाकर मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के निर्देशन में थाना शहर पलवल पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उन्हें खोज निकाला।
आवाज केसरी एवं हैश टैग भी दें
थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस स्टैंड चौकी पलवल क्षेत्र में आयोजित मेले से पुलिस टीम को एक बच्ची मिली थी। बच्ची ने अपना नाम शिवानी और निवासी झांसी बताया, लेकिन वह अपने माता-पिता अथवा अन्य परिजनों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर पलवल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देश पर
Palwal, Palwal | Sep 24, 2026