बिंदकी: कुश्ती कला रेलवे स्टेशन के बगल में विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की महापंचायत, भारी भीड़ रही
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुश्ती कला रेलवे स्टेशन के बगल में मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे से बिजली, पानी व खाद सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की महापंचायत प्रारंभ हुई। यूनियन की महापंचायत में कहा गया कि यदि अधिकारी मौके पर आकर समस्याएं नहीं सुनेंगे तो रेलवे ट्रैक भी जाम किया जा सकता है। लोगों की भीड़ रही।