बहरोड़: बहरोड़ के तसींग गांव में कार में तोड़फोड़, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने का लगाया आरोप
Behror, Alwar | May 29, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव तसींग में बीती देर रात कार में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित युवक ने शुक्रवार दोपहर सदर थाना पहुंचकर पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने चार नामजद सहित तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।