धर्मशाला: गुप्त गंगाबनेगा छात्रशक्ति का केंद्र, ABVP का 46वां प्रदेश अधिवेशन 31 अक्टूबर से, जुटेंगे 500 से अधिक प्रतिनिधि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 46वां प्रदेश अधिवेशन इस बार कांगड़ा के गुप्त गंगा में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगा, इसमें प्रदेशभर से 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे,एबीवीपी प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बताया कि अधिवेशन में नए प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री का चयन किया जाएगा, साथ ही शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर दो प्रस्ताव पारित होंगे।