माडा: 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा 'हम होंगे कामयाब' पखवाड़ा, कलेक्टर ने बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम हम होंगे कामयाब पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप मे आयोजित किया जा रहा है।बाल विवाह मुक्त भारत के उद्देश्य से केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग नई दिल्ली द्वारा 27 नवम्बर को शुभारंभ किया।