डॉ गणेश उपाध्याय महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस ने श्याम कॉलोनी ग्राम सभा कनकपुर में जाकर दुर्गा पूजा महोत्सव में भाग लिया और बंगाली समुदाय संबोधित करते हुए कहा माँ दुर्गा का सबसे बड़ा संदेश है—नारी का सम्मान, अन्याय का विरोध और मानवता की रक्षा!
आज हम माँ की पूजा तो करते हैं, लेकिन हमें यह भी संकल्प लेना चाहिए कि हमारी बेटियाँ सुरक्षित रहें, महिलाओं को समान अवसर मिलें और किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को न्याय के लिए अकेले संघर्ष न करना पड़े।
यदि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं, गरीबों की सहायता करते हैं, बच्चों को शिक्षा देते हैं और समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं, तभी हमारी पूजा सच्चे अर्थों में सार्थक होगी।
मुझे गर्व है कि हमारे उत्तराखंड में बंगाली समाज सहित विभिन्न समुदाय अपनी-अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हुए आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत कर रहे हैं।
हमारी भाषा अलग हो सकती है, हमारी पूजा की विधि अलग हो सकती है, लेकिन हमारा देश, हमारी मानवता और हमारा भाईचारा एक है।
*याद रखिए—हमारी विविधता हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी ताकत है!*
आइए, इस पावन अवसर पर हम सब संकल्प लें कि नारी का सम्मान करेंगे, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएँगे, जरूरतमंदों की सहायता करेंगे और अपनी संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव की रक्षा करेंगे।
माँ दुर्गा हम सभी को शक्ति दें, हमारे परिवारों में सुख-शांति बनाए रखें, हमारे उत्तराखंड को समृद्ध बनाएँ और हमारे भारत को एकता, प्रेम तथा प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाएँ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, पंडित नित्यानंद चटोप्ध्याय, संजय मंडल, रोबिन, संजीव विश्वास, डॉ कार्तिक ,महिपाल सिंह बोरा सुशांत ,देवाशीष, सुकुमार, केशव, कृष्णा मंडल, मीणा, ममता, कविता, अंजलि, सुमित्रा, लतिका, मालती कई दर्जनों लोग उपस्थित थे।