मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में कटिया डालने से मना करने पर दबंगों ने दलित परिवार के साथ की मारपीट
थाना क्षेत्र के नगला अनि निवासी सुमित कुमार ने बताया कि गांव के दबंगों द्वारा कटिया डाली जा रही थी जिसका विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित के परिवार के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।