चित्रकूट के कर्वी, सीतापुर व चितरा गोकुलपुर में अकीदत के साथ मनाया गया मुहर्रम
चित्रकूट। जिले के कर्वी, सीतापुर एवं चितरा गोकुलपुर क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला में हुई शहादत को याद किया गया है मुस्लिम भाइयों ने आज शुकवार की सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि
मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होने के साथ-साथ पैगंबर मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला शोक का पर्व है। यह किसी उत्सव या खुशी का अवसर नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और इंसाफ की रक्षा के लिए दिए गए महान बलिदान को याद करने और उससे प्रेरणा लेने का दिन माना जाता है।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को मानवता, सत्य और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया पूरे क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर गम और अकीदत का माहौल देखने को मिला है