जगदलपुर: महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में बुधवार दोपहर 1 बजे का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने 02 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर विकास कार्यों की क्षेत्रवासियों को सौगात दी।