गुना नगर: निचला बाजार रपटा पर गुनिया नदी के नाले में नग्न होकर युवक का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
गुना कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के बीचों-बीच निचला बाजार रपटा पर गुनिया नदी के नाले में नग्न होकर एक युवक ने तेज हंगामा किया। युवक नाले में गिर गया या स्वयं कूदा स्पष्ट नहीं हुआ। काफी देर नाले में पड़ा रहा मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को निकाला। कपड़े पहनाये और थाने ले गई। युवक कौन था क्यों हंगामा किया मानसिक स्थिति कैसी है स्पष्ट नहीं हुआ।