सिराथू: गुंडा टैक्स बंद कराने की मांग को लेकर दर्जनों टैक्सी चालकों ने सैनी थाने में की शिकायत
सोमवार को थाना सैनी दर्जनों की संख्या मे पहुंचे इलाके के टैक्सी चालकों ने एक शिकायती पत्र पुलिस को देते हुए बताया है कि फर्जी यूनियन द्वारा चालकों से पैसा लिया जाता है।आरोप लगाते हुए चालकों ने बताया कि अगर पैसा ना दिया जाए तो रास्ते में गाड़ी से सवारियों को उतार दिया जाता है।बताया कि ₹500 महीने या ₹20 प्रतिदिन के हिसाब से देना होता है।कार्रवाई की मांग की है।