सिराथू: कोशिशों के बावजूद कड़ा धाम इलाके में ओवरलोड वाहनों का दौड़ना नहीं रुक रहा
कौशांबी जिला अधिकारी और कौशांबी पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार बैठक का ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की बात कही जा रही है लेकिन लाख कोशिशें के बावजूद भी सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।रविवार शाम कड़ा धाम के लहदरी ब्रिज से कई ओवरलोड वाहन गुजरते देखें गए हैं।बताया जाता है कि प्रतिदिन यहां से ओवरलोड वाहन भारी संख्या में गुजरते हैं।