सिराथू: हिमाचल प्रदेश से महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार केसव्वापुर में गाय को बचाने के चक्कर में पलटी, 5 लोग हुए घायल
कोखराज क्षेत्र में नेशनल हाईवे केसव्वापुर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसमें बैठे सभी पांच लोग घायल हो गए हैं। अर्जुन वर्मा हिमाचल प्रदेश के शिमला से प्रयागराज के महाकुंभ में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता पत्नी भाई व पड़ोसी के साथ जा रहे थे।तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में कार पलट गई।पुलिस ने स्थानीय इलाज कराया।