सिराथू: सिराथू तहसील पहुंचे अपर जिला अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं शिकायतें, 16 में से एक का किया गया निस्तारण
कौशांबी के अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सोमवार को सिराथू तहसील समाधान दिवस की बैठक में पहुंचे थे।सिराथू उप जिला अधिकारी अजेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे हैं। तहसील में कुल 16 शिकायतकर्ता शिकायत करने पहुंचे थे। अधिकारियों ने एक शिकायत का निस्तारण कर अन्य को संबंधित को सुपुर्द किया है।