सुपौल सदर थाना के नंद किशोर नंदन ने संभाला कार्यभार
सुपौल सदर थाना में नंद किशोर नंदन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के निष्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी। अब कोई भी केस पेंडिंग नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना, अपराध पर नियंत्रण रखना और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और मामलों का समय पर निष्पादन किया जाएगा।
नए थानाध्यक्ष के इस संकल्प से क्षेत्र के लोगों में बेहतर पुलिसिंग और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की उम्मीद जगी है।
Supaul, Supaul | Nov 10, 2026