अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में नाली निर्माण के दौरान नाबालिक से मजदूरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
आज 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है अंबिकापुर से सामने आई यह तस्वीर सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि समाज के लिए एक कड़ा सवाल है।अंबिकापुर शहर के ब्रम्ह वार्ड स्थित राममंदिर गली में नगर निगम द्वारा चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान जो दृश्य देखने को मिला, वह बेहद चिंताजनक और मानवता को झकझोर कर देगा।