जगदलपुर: निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने नगर निगम पर यूजर चार्ज के नाम पर फुटकर व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप लगाया
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा भाजपा की नगर निगम सरकार पर बाजार व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रही है नगर निगम द्वारा व्यापारियों से मनमाने तरीके से किसी से 550 रुपये तो किसी से 600 रुपये तक की रसीद काटी जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों में भारी नाराजगी है।