चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को एक बजे उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आरबीके-21, आरबीके-24, आरबीके-26 एवं आरबीके-30 रेलवे लेवल क्रॉसिंगों पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक हुई।