तुरकौलिया: सोमवार को बालगंगा में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बालगंगा में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गई। जानकारी देते हुए एसआई विकास कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चन्द्रहिया पाठक टोला के 25 वर्षीय शिवम पाठक के रूप में हुई है। मृत युवक शिवम पढ़ाई के साथ कंपाउंडर का काम करता था।