तुरकौलिया: चरगाहां में ठनका गिरने से एक किशोर की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया
चरगाहां में मंगलवार को ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पूजा विश्वाश ने बताया कि मृत किशोर चरगाहां वार्ड 2 निवासी छोटलाल साह का पुत्र अंकुश कुमार है। जो रोपनी के दौरान परिजन के साथ धान के बिचड़ा के खेत मे गया था।