तुरकौलिया: तुरकौलिया की एक शिक्षिका ने एचएम पर यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दी है
तुरकौलिया की एक शिक्षिका मंगलवार को अपने विद्यालय के एचएम के खिलाफ यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दी है। महिला शिक्षिका एचएम रणजीत गिरी के खिलाफ पहले तुरकौलिया थाना में आवेदन देने गई, परन्तु आवेदन नही लेने व सहयोग नही मिलने पर महिला थाना में आवेदन दी। साथ हीं डीएम से मिलकर भी उक्त एचएम के खिलाफ शिकायत की है।