तुरकौलिया: सेमरा भूमिहारी टोला पोखर में डूबने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई,पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए लेकर सदर हॉस्पीटल गई
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा भूमिहरी टोला में पोखरा में डूबने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर सदर हॉस्पीटल पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पूजा विश्वाश ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान सेमरा भूमिहारी टोला निवासी हीरालाल भगत के 5 वर्षीय पुत्र राजकुमार है।