जमुई: चंद्रमंडी के एक गांव में चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर की शिकायत
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले महिला ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन देते हुए बताया कि 11 फरवरी की रात को अपने घर में सोई हुई थी। तभी धावाटांड़ गांव निवासी पांडू साह उर्फ जय नारायण साह का पुत्र कपिल साह ने चाकू के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया है।