संत कबीरनगर में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वरोजगार और उद्योग संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए गए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जनपद के लिए 2000 करोड़ रुपए का लक्ष्य भी तय किया गया।