कोरबा: नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत; चालक चौकी पहुंचकर बचा, पुलिस जांच में जुटी
Korba, Korba | Jul 3, 2026 शहर के सबसे व्यस्ततम सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 MS 2996 नो-एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौ