नेपाल की बाढ़ में बहकर बहराइच पहुंचे पांच हाथी, वन विभाग ने बचाई जान
नेपाल में आई बाढ़ के बाद नदी के तेज बहाव में बहकर पांच जंगली हाथियों का झुंड बहराइच के कतर्नियाघाट पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सिंचाई विभाग के सहयोग से बैराज का पानी कम कराया गया, जिसके बाद सभी हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल की ओर छोड़ दिया गया।
🐘 वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा।
#बहराइच #कतर्नियाघाट #हाथी #नेपालबाढ़ #वनविभाग #ElephantRescue #BahraichNews #BreakingNews
Bhadohi, Bhadohi | Aug 27, 2026