बीकानेर: आधी रात घर में घुसकर विवाहिता से अश्लील हरकतों का आरोप, नाल थाने में मामला दर्ज
बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जयमलसर निवासी सोहनराम उर्फ सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति ट्रक चालक है और घटना के समय