ग्राम सौजना निवासी किशोर सिंह ने सौजना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते 17 तारीख को गांव के दो नामजद लोगों द्वारा उनके घर के पास पहुंचकर गाली गलौज की गई।जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सगे भाइयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।