गढ़वा: झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: गढ़वा के कई अधिकारियों का तबादला, श्रीमती प्रेमलता मुर्मू बनीं गढ़वा की नई डीडीसी
Garhwa, Garhwa | May 24, 2026 झारखंड सरकार ने शनिवार की शाम बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया। इस फेरबदल में गढ़वा जिले के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रेमलता मुर्मू को गढ़वा का नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया है। वहीं गढ़वा के अपर समाहर्ता राज महेश्वरम को लोहरदगा का नया डीडीसी नियुक्त किया गया है।