राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
कृषि रथ अभियान का शुभारंभ शनिवार को राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय से किया गया। इस दौरान दोपहर 1:00 बजे करीब जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य और कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, एसडीएम निधि भारद्वाज, कृषि अधिकारी सचिन जैन की उपस्थिति में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।