गोरखपुर: खुशियों के सफर में हादसा! दूल्हे की कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार और एंबुलेंस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कर घर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टू-लेन सड़क पर निर्माण कार्य चलने के कारण एक साइड का यातायात बंद था और दोनों दिशाओं की गाड़ियां एक ही लेन से गुजर रही थीं,