बरेली: अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर! डीएम बरेली का बड़ा अभियान, घर-घर जाकर होंगे दाखिले
बरेली: जनपद में हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को नवाबगंज के कम्पोजिट विद्यालय जसौली नगर से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य और जिलाधिकारी अविनाश सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका तत्काल