चौगाईं: बैदा: मामा की शादी में आए दो मासूमों को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
मुरार थाना क्षेत्र के बैदा गांव के समीप रविवार की रात 8 बजे एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। दोनों बच्चे अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल आए हुए थे और कुछ ही घंटों में अपने घर लौटने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया