Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
usr12255612
Pilibanga, Hanumangarh
| Sep 23, 2026
MORE NEWS
फुरसत के पल
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026
फुरसत के पल
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026
पीलीबंगा नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद जोशी ने किया कार्यभार पदभार ग्रहण #लालबहादुर_भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanganews #पीलीबंगा #BJPGovernment #बीजेपी
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026
पीलीबंगा: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अरविंद जोशी ने संभाला पालिका अध्यक्ष का पदभार; शहीद स्मारक पर अमर बलिदानियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन लालबहादुर भाखर लॉयन न्यूज पीलीबंगा। नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद जोशी ने बुधवार को पालिका कार्यालय पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने पालिका परिसर स्थित शहीद स्मारक पर जाकर देश के महान अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पार्षदगण और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के दौरान पालिका कार्यालय में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद जोशी का साफा पहनाकर और पुष्पमालाएं भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची व जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ यह जिम्मेदारी संभाली गई है। कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष अरविंद जोशी ने सभी का आभार जताते हुए नगर के विकास को लेकर अपनी कार्ययोजना स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। नगर में जल निकासी (ड्रेनेज), सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बिना किसी भेदभाव के सभी 35 वार्डों को साथ लेकर आमजन के हितों के लिए कार्य किया जाएगा। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के साथ ही पालिका परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने अमर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वीर सपूतों की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'अमर शहीद अमर रहें' के गगनभेदी नारों से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष, पालिका के पार्षदगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026
Pilibanga, Hanumangarh | Sep 23, 2026