बैरगनियां: भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी, खुले इलाकों में भी नेपाली पुलिस तैनात, वीडियो आया सामने
भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों सख्ती बढ़ा दी गई है। नेपाल सरकार द्वारा हाल ही में ₹100 से अधिक की खरीदारी पर टैक्स लगाए जाने के बाद बॉर्डर पर निगरानी तेज कर दी गई है। खास बात यह है कि अब सिर्फ आधिकारिक चेकपोस्ट ही नहीं, बल्कि खुले मैदानी इलाकों में भी नेपाली पुलिस की तैनाती की गई है।