टीकमगढ़: न्यू बस स्टैंड: टीकमगढ़ में कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गड्ढे भरने एवं साफ-सफाई के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज शनिवार शाम 5 बजे संबंधित अधिकारियों के साथ नगर के न्यू बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर में बने गड्ढों का अवलोकन कर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उनके तत्काल भराव के निर्देश दिए।