बलरामपुर: उफरापाठ क्षेत्र के दौरे पर विधायक उद्देश्वरी पैकरा रहीं, ग्रामीणों से पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर की बातचीत
आज शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत सामरी विधानसभा के दक्षिणी अंतिम छोर उफरा पाठ एवं मदपुर (नोन पानी) के ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विद्युत, पेयजल एवं सिंचाई से संबंधित समस्याएं साझा की गईं। समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि