इकौना: कटरा वीरपुर मार्ग हवाई पट्टी के पास बाइक व साईकिल मे हुई टक्कर में दो लोग हुए घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
कटरा वीरपुर मार्ग हवाई पट्टी के पास शनिवार रात लगभग 8:30 कल्याण पुर निवासी नंदन पाण्डेय कटरा डेरी पर दूध देने गए हुए थे, वापस लौटते समय हवाई पट्टी के पास बाइक व साइकिल मे टककर हो गयी जिससे दो लोग घायल हो गए, एक घायल को इकौना के सीएससी में भर्ती कराया गया जहाँ हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर किया गया। एक घायल का निजी अस्पताल मे दवा चल रहा है।