इकौना: आर्यनगर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो व ट्रक की हुई टक्कर, 2 की मौत व 3 लोग हुए घायल
इकौना थाना क्षेत्र के तिवारीपुरवा मनोहरापुर निवासी अजय कुमार उर्फ ननके तिवारी परिजनों के साथ गुरुवार सुबह अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। गोण्डा जिले के आर्यनगर के पास कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दो सगे भाईयों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हैं। जिसमें से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।