इकौना: भगवानपुर बनकट सरयू नहर के पास 2 बाइक की टक्कर में महिला सहित 4 लोग हुए घायल
भगवानपुर बनाकट सरयू नहर के पास गुरुवार शाम 4:00 बजे अवधूत नगर निवासी राम लगन व पप्पू शर्मा किसी काम से इकौना बाजार आ रहे थे वही पिपरा पदारथ निवासी कलावती व मधु यादव इकौना की तरफ से जा रहे थे। भगवानपुर बनकट के पास दो बाईकों में टक्कर हो गयी जिससे महिला सहित चार लोग घायल हो गए,जहाँ इकौना CHC से, चारों जिला बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया गया है।